छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यकारिणी सूची को दी मंजूरी, संगठन को गति देने के निर्देश
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज ने प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी की सूची को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इस संबंध में अधिकृत पत्र जारी करते हुए कार्यकारिणी की सूची संलग्न कर प्रेषित की गई है।
जारी पत्र में निर्देश दिया गया है कि अनुमोदित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाए और संगठन के कार्यक्रमों को गति देने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया है।
प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय के बाद अब जिला स्तर पर कांग्रेस संगठन की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।









