Home कोरबा कोरबा पहंदा में नाली के बाद खुला छोड़ा गहरा गड्ढा,...

कोरबा पहंदा में नाली के बाद खुला छोड़ा गहरा गड्ढा, प्राथमिक शाला के बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़; हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार!

0
50

सबसे गंभीर चिंता प्राथमिक शाला के पास सुरक्षा को लेकर है। स्कूल के नजदीक ही गहरा गड्ढा खुला पड़ा है।

 

 

ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों के साथ किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि कोई बच्चा खेलते या गुजरते समय गड्ढे में गिर जाता है तो बड़ा हादसा हो सकता है।

 

 

 

 

 

हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य के बाद गड्ढे को सुरक्षित करने, मिट्टी का समतलीकरण कराने या चेतावनी संकेतक लगाने की दिशा में जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

वहीं निर्माण कार्य की कुल लागत कितनी है, कितनी लंबाई में नाली बनाई गई, कितना भुगतान हुआ और कार्य की गुणवत्ता की जांच किस अधिकारी ने की, इसकी विस्तृत जानकारी भी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है।

अब सवाल यह है कि क्या संबंधित पंचायत और अदाणी फाउंडेशन के जिम्मेदार अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं? आखिर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खुले गड्ढे को सुरक्षित क्यों नहीं किया गया? संबंधित विभाग को तत्काल स्थल निरीक्षण कर गड्ढे को सुरक्षित कराने तथा निर्माण कार्य की लागत, गुणवत्ता और पूर्णता की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से पहले उचित कार्रवाई हो सके।