Home कोरबा कोरबा PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम,...

कोरबा PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने किया जागरूक

0
7

 PWD रामपुर स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए यातायात सुरक्षा के नियम, पुलिस अधिकारियों ने किया जागरूक

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग की टीम PWD रामपुर स्कूल पहुंची। यहां यातायात जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, सुरक्षित आवागमन और दुर्घटनाओं से बचाव के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर एवं डीएसपी यातायात ज्योत्सना चौधरी के मार्गदर्शन में एएसआई मनोज राठौर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालानी कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है। सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

 

कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या शकुंतला अग्रवाल सहित एएसआई मनोज राठौर, प्रधान आरक्षक मनोज दुबे, आरक्षक कमल सिंह एवं कमलेश आयाम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का स्वयं पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।