कोरबा मलेरिया से जंग: नाले-पगडंडी पार कर अंतिम छोर तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, 10 किमी पैदल चलकर जाना ग्रामीणों का हाल

Must read

मलेरिया से जंग: नाले-पगडंडी पार कर अंतिम छोर तक पहुंचे विधायक फूलसिंह राठिया, 10 किमी पैदल चलकर जाना ग्रामीणों का हाल

 

 

 

दुर्गम वनांचल में विधायक फूलसिंह राठिया का जमीनी दौरा, मलेरिया प्रभावित गांवों में पहुंचकर लिया स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा

 

 

 

 

 

 

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल गांवों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ने की सूचना मिलते ही विधायक फूलसिंह राठिया खुद हालात का जायजा लेने मैदान में उतर गए। उन्होंने लेमरू, नकिया, रपटा, खम्हूंन और खराखेत जैसे दुर्गम गांवों का दौरा किया। इनमें खम्हूंन और खराखेत तक पहुंचने के लिए उन्हें पगडंडियों से होकर कई नालों को पार करना पड़ा।

 

करीब 10 किलोमीटर पैदल सफर तय कर विधायक गांवों तक पहुंचे और मलेरिया प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली, मरीजों से बातचीत की तथा ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी।

 

दौरे के दौरान विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने, समय पर दवाओं का वितरण सुनिश्चित करने, घर-घर स्वास्थ्य जांच करने और व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

ग्रामीणों ने विधायक के इस जमीनी दौरे की सराहना करते हुए कहा कि दुर्गम रास्तों और नालों को पार कर गांव तक पहुंचना जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचायक है।

 

दौरे के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, जिला महामंत्री भूकेश्वर सिंह पैकरा, विधायक प्रतिनिधि बुधवान सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष लेमरू मोहर साय यादव, मंडल अध्यक्ष रामपुर दीनानाथ राठिया, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More articles

Latest article