कोरबा में सनसनीखेज हत्या: पति ने चरित्र शंका में पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, गांव में दहशत 

Must read

“कोरबा में सनसनीखेज हत्या: पति ने चरित्र शंका में पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, गांव में दहशत

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वारदात के बाद कटा हुआ सिर लेकर घर में ही बैठा रहा। दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More articles

Latest article