कोरबा राहगीर से मोबाइल और नगदी झपटकर फरार हुए दो आरोपी

Must read

राहगीर से मोबाइल और नगदी झपटकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार, उरगा पुलिस ने मोबाइल व बाइक की बरामद

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरीचोली मेन रोड के पास राहगीर से मोबाइल और नगदी झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 17 अक्टूबर 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की है, जब ट्रेलर चालक गेवर्रा से रायगढ़ जाने के दौरान वाहन रोककर नीचे उतरा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों ने बातचीत के बाद उसका OPPO मोबाइल और ₹500 नगद झपट लिया और फरार हो गए।

 

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 578/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर उरगा चौक में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे केसरी नन्दन वैष्णव (36) और ललित कुमार चौहान (22) को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की।

 

पुलिस ने केसरी नन्दन वैष्णव से OPPO मोबाइल तथा ललित कुमार चौहान से घटना में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BS 0751 और ₹500 नगद बरामद किए। दोनों आरोपियों को 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 अक्टूबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

 

More articles

Latest article