ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा
कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर उरगा ओवरब्रिज के पास कार क्रमांक CG12BU8240 हाईवे किनारे खड़े वाहन से जा भिड़ी। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। फिलहाल कार सवारों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। कार सवार कहां के रहने वाले हैं और हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले में आगे की जानकारी और जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।











