जांजगीर शराब पार्टी के दौरान 3 दोस्तो में विवाद….2 युवकों ने मिलकर तीसरे पर किया हमला…चाकू के वार से हुई मौत,

Must read

शराब पार्टी के दौरान 3 दोस्तो में विवाद….2 युवकों ने मिलकर तीसरे पर किया हमला…चाकू के वार से हुई मौत,

 

 

 

 

जांजगीर – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब पीने कदौरान हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आकाश कुर्रे निवासी झलमला अपने साथी करण सोनी निवासी झलमला और शिव बघेल निवासी बाना के साथ तारौद भट्ठी से शराब खरीदकर लौटा था। तीनों ने रास्ते में कुछ दूरी पर बैठकर शराब पीना शुरू किया। शराब के नशे में आपसी कहासुनी और गाली-गलौज इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान आरोपी शिव बघेल और करण सोनी ने मिलकर आकाश कुर्रे को पकड़ लिया। इसी बीच करण सोनी ने अपने पास मौजूद चाकू से आकाश के पेट में वार कर दिया। वार गंभीर होने से आकाश की हालत नाजुक हो गई और उसे तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया जाएगा। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे और पहले भी इनके बीच मामूली विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार नशे में झगड़ा घातक साबित हुआ। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक का माहौल है।

 

 

More articles

Latest article