कोरबा। भारत सरकार की कोयला एवं इस्पात समिति (Committee on Coal and Steel) का पुनर्गठन किया गया है। इस पुनर्गठित समिति में कोरबा लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
ज्योत्सना महंत की इस नियुक्ति को कोरबा वासियों के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। कोरबा देश का ऊर्जा राजधानी कहलाता है और यहाँ कोयला उत्पादन व इस्पात उद्योगों की बड़ी भूमिका है। ऐसे में समिति में स्थानीय सांसद की मौजूदगी से क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखा जा









