KORBA चैतमा पेट्रोल पंप लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व चाकू जब्त

Must read

चैतमा पेट्रोल पंप लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व चाकू जब्त

 

 

 

 

 

 

तीन अन्य आरोपी पहले से रतनपुर पुलिस की गिरफ्त में

पाली, कोरबा चैतमा स्थित श्री सांई फ्यूल्स पेट्रोल पंiप में हुई लूट की घटना के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल एवं चाकू भी जब्त किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पाली जिला कोरबा में अप.क्र. 25/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में आरोपी समीर नागेश पिता आल्हाराम सागर (उम्र 19 वर्ष), निवासी सूर्योदय नगर केराझरिया, थाना पाली, कोरबा को चौकी चैतमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी राजकुमार कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15–16 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात चैतमा स्थित श्री सांई फ्यूल्स पेट्रोल पंप में चार युवकों ने मारपीट कर चाकू दिखाते हुए 8,000 रुपये की लूट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

विवेचना के दौरान आरोपी समीर नागेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

इस प्रकरण में शामिल तीन अन्य आरोपी—

(1) वेदप्रकाश उर्फ नीलेश वैष्णव,

(2) अभिषेक प्रजापति उर्फ मांडा,

(3) कपिल पटेल (तीनों निवासी पाली)

को रतनपुर पुलिस ने थाना रतनपुर के अप.क्र. 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत दिनांक 18 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण कर पृथक से गिरफ्तार किया जाएगा।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा।

More articles

Latest article