*पंचदिवसीय रामायण डीडोलभांठा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल जी कथा श्रवण हेतु पहुंचे*
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट
*उत्कर्ष युवा मानस सेवा समिति डिंडोलभांठा द्वारा सरोवर,शिव मंदिर के निकट और वटवृक्ष के नीचे आयोजित पंचदिवसीय रामायण में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश जायसवाल जी पहुंचे जहां सर्वप्रथम रामायण भगवान में श्रीफल चढ़ाकर कर श्रद्धासुमन अर्पण किया तत्पश्चात उत्कर्ष मानस सेवा समिति द्वारा श्रीफल, रामनाम पट्टीका और बैच लगाकर भैय्या जी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि राम चरित मानस ही अपने जीवन को सार्थक बनाने का उपाय है। पिता-पुत्र,पति-पत्नि,भाई-भाई,मित्र-मित्र,स्वामी-सेवक कैसा हो यह राम चरित मानस ही हमें बताता है। इसका अनुसरण करके हम अपने जीवन को सार्थक बनाये। भैय्या जी ने इस अवसर पर उपस्थित रामभक्तों के बीच जाकर उनका हाल चाल जाना। इस अवसर पर श्री दुर्गेश कश्यप जी वरिष्ठ भाजपा नेता,श्री अमरनाथ कौशिक जी महामंत्री मंडल हरदीबाजार,संतोष कौशिक,जगदीश कश्यप,सोनू कश्यप सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।*






