कोरबा उरगा थाना क्षेत्र सरगबंदिया में फिर चोरी की वारदात, चोरों के हौसले बुलंद

Must read

कोरबा उरगा थाना क्षेत्र सरगबंदिया में फिर चोरी की वारदात, चोरों के हौसले बुलंद

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरगबंदिया में बीती रात चोरी की एक और घटना सामने आई है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सरगबंदिया स्थित हीरो शोरूम “नूर एजेंसी” में रात करीब 12 से 1 बजे के बीच तीन अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी कर फरार हो गए।

घटना के दौरान शटर तोड़ने की आवाज सुनकर पास में रहने वाले 108 एंबुलेंस चालक धनंजय वर्मा की नींद खुल गई। बाहर आकर उन्होंने देखा कि तीन व्यक्ति शोरूम से सामान लेकर निकल रहे हैं। उन्होंने तुरंत आवाज लगाई और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी बाइक से भाग निकले।

इसके बाद उन्होंने अपनी बाइक से करीब 3-4 किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शोरूम संचालक नवाज अरबी को दी गई तथा डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया।

फिलहाल चोरी हुए सामान का पूरा विवरण सामने नहीं आ पाया है। दुकान संचालक द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

उरगा थाना क्षेत्र में पिछले 20-25 दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में कहीं न कहीं पुलिस गश्त में कमी की बात भी सामने आ रही है, जिससे वारदातें बढ़ती नजर आ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

More articles

Latest article