कोरबा तरदा में चोरों का धावा! एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़े, नकदी और सामान पार

Must read

तरदा में चोरों का धावा! एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़े, नकदी और सामान पार

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तरदा में चोरों ने बीती रात तीन दुकानों को निशाना बनाया। सड़क किनारे स्थित मनीष ग्राफिक्स एंड ऑनलाइन सेंटर, सोनू गैराज और आशीष इलेक्ट्रिकल के शेड और ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक करीब 10 हजार रुपये के सामान और नकदी की चोरी हुई है। सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

 

“कोरबा में चोर बेखौफ नजर आ रहे हैं। उरगा थाना क्षेत्र के तरदा में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।”

More articles

Latest article