कोरबा राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने और भैसमा तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश

Must read

राजस्व निरीक्षक को निलंबित करने और भैसमा तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने तहसीलवार समय-सीमा के लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। तहसील स्तर पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण नहीं होने तथा समय-सीमा में उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने भैसमा तहसील अंतर्गत सीमांकन के एक प्रकरण का एक वर्ष तक निराकरण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए राजस्व निरीक्षक करुणा मैत्री को निलंबित करने तथा तहसीलदार के. के. लहरे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि राजस्व प्रकरणों का लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी

More articles

Latest article