करतला के बडमार जंगल में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 जुआरी गिरफ्तार
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रेड, ₹5,350 नकद, 10 बाइक, 6 मोबाइल व ताश की गड्डी जब्त
कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत करतला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बडमार जंगल में संचालित जुए के फड़ पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना करतला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बडमार जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से ₹5,350 नकद, 52 पत्ती ताश, एक तिरपाल, 6 मोबाइल फोन तथा 10 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध क्रमांक 111/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी:
कृष्णाराय (35), ग्राम करतला
सर्वजीत राय (43), ग्राम करतला
विजय शर्मा (48), ग्राम करतला
संतोष गबेल (48), ग्राम करतला
बसंत खूंटे (32), ग्राम करतला
कृष्णा दास (50), ग्राम करतला
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।


