कोरबा–चांपा रोड पर घोर अंधेरा, हफ्तेभर से बंद स्ट्रीट लाइट पर जिम्मेदार मौन
कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत सरगबुंदिया के पास लगी स्ट्रीट लाइट पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बंद पड़ी है। रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को घोर अंधेरे में आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस सड़क पर नियमित रूप से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है, तो फिर सड़क की मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा? आखिर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए जिम्मेदार विभाग या एजेंसी अब तक क्यों मौन है?
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं।


