कोरबा में नन्हे हाथी के जन्म की अनोखी चर्चा, अब धूमधाम से मनाई जाएगी ‘छठी’!
कोरबा, छत्तीसगढ़। जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत साजापानी जंगल के करमभुजा क्षेत्र में एक नन्हे हाथी के जन्म की चर्चा इन दिनों सुर्खियों में है। खास बात यह है कि नन्हे हाथी के जन्म के बाद अब इंसानों की तरह उसकी छठी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को मां काशीरानी मंदिर के नीचे, गौठन टिकरापारा में छठी कार्यक्रम रखा गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत साजापानी और वन मंडल कोरबा की ओर से क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के शामिल होने की जानकारी भी आमंत्रण पत्र में दी गई है।
वन्यजीवों के प्रति प्रेम, प्रकृति संरक्षण और हाथियों की सुरक्षा का संदेश देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 🐘🌿











