Home कोरबा कोरबा में पटाखा बाजार का भूमि पूजन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और...

कोरबा में पटाखा बाजार का भूमि पूजन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत हुए शामिल

0
23
Oplus_131072

 कोरबा में पटाखा बाजार का भूमि पूजन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत हुए शामिल

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा से बड़ी खबर है, दीपावली पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिला फटाका संघ कोरबा द्वारा टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में अस्थायी पटाखा बाजार के संचालन से पहले भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, व्यापारी और संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पटाखा व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी व्यापारी सफलतापूर्वक अपना कारोबार करें। उन्होंने शहरवासियों से दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

वहीं, महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी व्यापारियों की उन्नति और शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और उजाले का पर्व है, जो सभी के जीवन में नई उमंग और खुशियां लेकर आए।

कार्यक्रम में नरेंद्र देवांगन और भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा सहित संघ के पदाधिकारी, सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।