29 अक्टूबर को करतला में आएंगे कांग्रेस ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक, जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां तेज
कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के 29 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत करतला में प्रस्तावित आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों की रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक व्यवस्था और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए। साथ ही संगठन में एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, प्रदेश सचिव राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अशोक सिंह, करतला ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण राठिया, बरपाली ब्लॉक अध्यक्ष संतोष देवांगन, कार्यवाहक अध्यक्ष सुंदर राठिया सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस संगठन अब 29 अक्टूबर को करतला में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
29 अक्टूबर को करतला आएंगे कांग्रेस ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक, विधायक फूल सिंह राठिया ने संभाली संगठन की कमान











