Home कोरबा कोरबा इंसानों की तरह हाथी के बच्चे की भी मनी छठी,...

कोरबा इंसानों की तरह हाथी के बच्चे की भी मनी छठी, 7 गांवों ने मिलकर रखा नाम ‘काशी’!

0
130

इंसानों की तरह हाथी के बच्चे की भी मनाई गई छठी, ‘काशी’ नाम से पुकारेंगे ग्रामीण

 

 

 

 

 

कोरबा। ग्राम साजापानी में 20 अक्टूबर को जन्मे नन्हे हाथी की 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर छठी मनाई गई।। ग्राम साजापानी में 20 अक्टूबर को जन्मे नन्हे हाथी की 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर छठी मनाई गई।

 

काशी रानी मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में साजापानी सहित आसपास के सात गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

 

ग्रामीणों ने राम कीर्तन और वनभोज के साथ नन्हे हाथी के जन्म की खुशियां साझा कीं।

 

काशी रानी क्षेत्र में जन्म लेने के कारण ग्रामीणों ने नन्हे हाथी का नाम ‘काशी’ रखा।

 

यह अनूठी पहल मानव और वन्यजीवों के बीच प्रेम, अपनापन और सह-अस्तित्व की प्रेरक मिसाल बनी।