Home जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा अकलतरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों को ₹25...

जांजगीर-चांपा अकलतरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों को ₹25 हजार की सहायता; लगातार दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

0
129

 अकलतरा में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों को ₹25 हजार की सहायता; लगातार दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

 

 

 

 

जांजगीर-चांपा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के मिनीमाता चौक स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के सामने 23 अक्टूबर 2026 को हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय राकेश टंडन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नगर पंचायत नरियारा के वार्ड क्रमांक 14 निवासी सुखसागर टंडन के पुत्र थे। हादसे में वाहन क्रमांक UP 65 KT 6566 शामिल था।

 

घटना के बाद तहसीलदार द्वारा मृतक के परिजनों को शासन के प्रावधानों के तहत ₹25,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

 

लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग

 

अकलतरा क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और इनमें लोगों की जान जाने की घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन एवं जांजगीर-चांपा पुलिस से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और आम नागरिकों की जान सुरक्षित रहे।