Korba जनपद पंचायत करतला में सफाई व्यवस्था पर सवाल, बगल में कचरे का अंबार

Must read

जनपद पंचायत करतला में सफाई व्यवस्था पर सवाल, बगल में कचरे का अंबार

 

 

 

 

 

 

 

 

करतला। जनपद पंचायत करतला परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर तस्वीरें कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही हैं। सामने का हिस्सा साफ नजर आता है, लेकिन ठीक बगल में डिस्पोजल, पानी की बोतलें और शराब की बोतलें सहित अन्य कचरा पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

 

वहीं परिसर में लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है, लेकिन यह व्यवस्था अब टूटी-फूटी हालत में नजर आ रही है।

 

सरकार द्वारा स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ऐसे में जनपद पंचायत जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के आसपास इस तरह की गंदगी पर ध्यान दिया जाना जरूरी है।

 

स्थानीय लोगों की उम्मीद है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर परिसर की नियमित साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराएंगे।

More articles

Latest article