बालको में मजदूरों के शोषण और सुरक्षा लापरवाही के आरोप तेज — रामपुर विधायक विधायक फूल सिंह राठिया ने जताई गंभीर चिंता
कोरबा। बालको प्रबंधन और पांडिचेरी की ठेका कंपनी शिवशक्ति पावर प्राइवेट लिमिटेड पर मजदूरों के शारीरिक एवं मानसिक शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मजदूर संगठनों का कहना है कि कंपनी द्वारा न केवल कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, बल्कि सुरक्षा मानकों की भी लगातार अनदेखी की जा रही है।
बताया गया है कि 3 अक्टूबर 2025 को बालको के 540 मेगावाट प्लांट के ईएसपी स्ट्रक्चर का हिस्सा गिरने की घटना इसी लापरवाही का नतीजा है। इस संरचना के ऑपरेशन और मेंटेनेंस का जिम्मा शिवशक्ति पावर प्राइवेट लिमिटेड के पास था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार समय पर हाउसकीपिंग व रखरखाव नहीं किए जाने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि बालको प्रबंधन ने किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है।
इसी बीच राष्ट्रीय विधायक श्री फूल सिंह राठिया ने पूरे मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रबंधन को तुरंत सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मजदूर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है या शोषण संबंधी शिकायतों को अनदेखा किया गया, तो बालको प्रबंधन के खिलाफ उग्र जन आंदोलन किया जाएगा









