KORBA भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर विधायक फूलसिंह राठिया ने दी श्रद्धांजलि व शुभकामनाएँ

Must read

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर विधायक फूलसिंह राठिया ने दी श्रद्धांजलि व शुभकामनाएँ

 

 

 

 

 

कोरबा, रामपुर |शक्ति, साहस और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आज पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी क्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 20) के विधायक फूलसिंह राठिया ने भगवान बिरसा मुंडा जी को सादर नमन करते हुए उनके महान योगदान को स्मरण किया।

विधायक राठिया ने कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए न्याय, अधिकार और पहचान की लड़ाई लड़ी। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

उन्होंने आगे कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती हमें समाज में एकता, साहस और जनहित की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।

प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए विधायक राठिया ने कहा—

“भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मैं समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूँ। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करें।”

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों, श्रद्धांजलि सभाओं और जनजागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है।

More articles

Latest article