Korba शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी

Must read

🚔 शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी

 

 

 

 

 

 

 

थाना उरगा क्षेत्र के फरसवानी में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर युवक से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ज्ञान प्रसाद राठौर (21) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे फरसवानी निवासी संतोष राठौर अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की।

 

बताया गया कि इसके बाद रात करीब 12:30 बजे आरोपी दोबारा संतोष के घर पहुंचे, जहां उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में संतोष के हाथ में चोट आई।

 

पीड़ित की शिकायत पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसके ठिकाने पर दबिश दी और ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, निवासी फरसवानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 12 BW 0830 भी जब्त की है।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आने के बाद दोबारा आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उसके खिलाफ गुंडा-बदमाश प्रकरण की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

 

आरोपी को 12 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

 

 

More articles

Latest article