Korba सीतामढ़ी में 9 वाहन जब्त, तरदा-भैंसामुड़ा में रोज निकल रहे दर्जनों रेत वाहन, कार्रवाई कब?

Must read

सीतामढ़ी में 9 वाहन जब्त, तरदा-भैंसामुड़ा में रोज निकल रहे दर्जनों रेत वाहन, कार्रवाई कब?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा। सीतामढ़ी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई में 9 वाहन जब्त किए गए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन सख्त है। लेकिन इसी बीच उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरदा और भैंसामुड़ा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, तरदा, भैंसामुड़ा और आसपास के इलाकों से रोजाना दर्जनों गाड़ियां रेत लेकर निकल रही हैं। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

 

सवाल यह है कि जब सीतामढ़ी में लगातार मिल रही शिकायतों पर खनिज विभाग सुबह-सुबह कार्रवाई कर 9 वाहन जब्त कर सकता है, तो उरगा क्षेत्र के तरदा और भैंसामुड़ा में लगातार निकल रहे रेत वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

 

क्या विभाग को इसकी जानकारी नहीं है? या फिर शिकायतों के बावजूद इन इलाकों की निगरानी नहीं की जा रही है? अगर रेत का उत्खनन और परिवहन वैध है तो उसकी जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाए और अगर अवैध है तो कार्रवाई क्यों नहीं?

 

प्रशासन से मांग है कि तरदा-भैंसामुड़ा सहित उरगा क्षेत्र में अचानक जांच अभियान चलाया जाए, रेत घाटों और निकलने वाले वाहनों की जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

 

सीतामढ़ी में 9 वाहन जब्त होना अच्छी कार्रवाई है, लेकिन सवाल यही है—उरगा क्षेत्र के तरदा और भैंसामुड़ा में रोज निकल रहे दर्जनों रेत वाहनों पर कार्रवाई की बारी कब आएगी?

More articles

Latest article