Home कोरबा कोरबा खुंटाकुडा़ के तायरचूंवा में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन सम्पन्न, मुख्य...

कोरबा खुंटाकुडा़ के तायरचूंवा में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन सम्पन्न, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

खुंटाकुडा़ के तायरचूंवा में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन सम्पन्न, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

 

खुटाकुड़ा/करतला — ग्राम पंचायत खुटाकुड़ा के तायरचूंवा स्थित जय डिहारेन दाई प्रांगण में आज सामुदायिक भवन के भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने शिरकत की।

 

पूर्व में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया द्वारा की गई थी, जिसे आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ से की गई।

इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत करतला सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री रामेश्वर सिंह राठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे:

श्री दरस राम राठिया

श्री रामदयाल राठिया श्री नंदलाल राठिया

श्री दिगम्बर सिंह राठिया

श्री लाखन सिंह राठियाश्री सुमेर सिंह राठिया

श्रीमती संतोषी बाई, बीडीसी सदस्य, बेहरचूवा

श्रीमती संतोषी राठिया, पूर्व सरपंच

श्री देवनाथ पटेल श्री रामलाल राठिया श्री दुबराज राठिया

मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामीणों की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा और इसकी स्थापना से क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने भवन निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों और विभागों का आभार व्यक्त किया।