Home कोरबा कोरबा-चांपा मार्ग: भारतमाला पुल के नीचे पलटा भारी वाहन, चपेट में आई...

कोरबा-चांपा मार्ग: भारतमाला पुल के नीचे पलटा भारी वाहन, चपेट में आई कार; टला बड़ा हादसा

0
19

कोरबा-चांपा मार्ग: भारतमाला पुल के नीचे पलटा भारी वाहन, चपेट में आई कार; टला बड़ा हादसा

 

 

 

 

 

कोरबा/उरगा:कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर उरगा क्षेत्र के पास भारतमाला पुल के नीचे एक गंभीर सड़क हादसा होने की जानकारी मिली है। रात के वक्त एक भारी वाहन (ट्रक, क्रमांक CG.10.BN.9633) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना की चपेट में एक छोटा वाहन (कार, क्रमांक CG.11.BD.7100) भी आ गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया है।

जनहानि नहीं, पुलिस जांच जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। गनीमत रही कि समय रहते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। समाचार लिखे जाने तक स्थिति इतनी ही स्पष्ट हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई व जांच की जा रही है।