Home कोरबा कोरबा विधायक फूल सिंह राठिया ने जिलेवासियों को दी...

कोरबा विधायक फूल सिंह राठिया ने जिलेवासियों को दी दीपावली की बधाई, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

0
19

विधायक फूल सिंह राठिया ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

 

 

 

 

 

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूल सिंह राठिया ने दीपावली के पावन पर्व पर ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

 

विधायक फूल सिंह राठिया ने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे तथा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का दीप प्रज्वलित हो। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ दीपावली मनाने की अपील की