Home कोरबा कोरबा प्रकाश महंत सांसद प्रतिनिधि नियुक्त, विकासखंड करतला अन्तर्गत खाद्य विभाग के...

कोरबा प्रकाश महंत सांसद प्रतिनिधि नियुक्त, विकासखंड करतला अन्तर्गत खाद्य विभाग के प्रतिनिधि नियुक्त*

*प्रकाश महंत सांसद प्रतिनिधि नियुक्त, विकासखंड करतला अन्तर्गत खाद्य विभाग के प्रतिनिधि नियुक्त*

 

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत जी ने कांग्रेस नेता प्रकाश दास महंत पिता दिनेशदास महंत निवासी बैगापाली ग्राम पंचायत तरदा जनपद पंचायत करतला थाना उरगा जिला कोरबा जी को विकासखंड करतला अन्तर्गत खाद्य विभाग में सासंद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जनहित से जुड़े मामले सांसद जी ने अपने अनुपस्थिति में संबंधितों को प्रतिनिधि को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया है। जमीनी स्तर के जांबाज कार्यकर्ता हैं प्रकाश महंत ग्राम पंचायत तरदा से दो बार निर्वाचित पंच हैं, इससे पहले वे ग्राम पंचायत तरदा के युवा मितान क्लब के अध्यक्ष,युवा कांग्रेस बरपाली में महासचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली में सचिव एवं रामपुर विधानसभा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया में सचिव पद का निर्वहन कर चुके हैं। संगठन में वे सक्रिय पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं, युवा एवं बुजुर्गों में इनका अच्छा तालमेल है।अपने क्षेत्र के जनहित से जुड़े मामले हमेशा रामपुर विधायक माननीय श्री फूलसिंह राठिया एवं कोरबा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी को हमेशा अवगत कराते रहते हैं। उनके सांसद प्रतिनिधि बनने से क्षेत्र में जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। सासंद प्रतिनिधि बनाए जाने पर ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। श्री प्रकाश महंत जी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के महासचिव श्री हरीश परसाई जी, किरण चौरसिया जी, प्रमोद राठौर जी,पोषक दास महंत जी ,जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री मनोज चौहान जी पूर्व विधायक माननीय श्री श्याम लाल कंवर जी रामपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फूलसिंह राठिया जी, युवा नेता सूरज महंत जी, कोरबा लोकसभा सांसद माननीया ज्योत्सना महंत जी छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत जी एवं समस्त शुभ चिंतकों का आभार जताया है।