कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ी लापरवाही: महिला के पैर में रॉड लगाई, स्क्रू लगाना भूले डॉक्टर

Must read

कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ी लापरवाही: महिला के पैर में रॉड लगाई, स्क्रू लगाना भूले डॉक्टर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सड़क हादसे में घायल महिला के ऑपरेशन में गंभीर चूक, एक्सरे में खुली पोल

कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की कथित लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल महिला के पैर की हड्डी का ऑपरेशन कर रॉड तो लगा दी गई, लेकिन जरूरी स्क्रू लगाना ही भूल गए। ऑपरेशन के दो दिन बाद जब महिला की स्थिति जानने एक्सरे कराया गया, तब इस गंभीर गलती का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक छुरी निवासी भूरी मरकाम सड़क हादसे में घायल हो गई थीं, जिनके पैर की हड्डी टूट गई थी। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पैर में रॉड डाली। लेकिन एक्सरे रिपोर्ट में सामने आया कि रॉड के ऊपरी हिस्से में स्क्रू लगाया गया है, जबकि निचले हिस्से का स्क्रू गायब है।

मामला सामने आने के बाद परिजनों में नाराजगी है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि महिला का दोबारा ऑपरेशन कर स्क्रू लगाया जाएगा।

इस पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एम.एस. डॉ. गोपाल कंवर ने इसे लापरवाही मानने से इंकार किया है। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

More articles

Latest article