कोरबा जन्मदिन पार्टी के बाद विवाद, बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्या; मुख्य आरोपी तुषार ढांडा गिरफ्तार

Must read

जन्मदिन पार्टी के बाद विवाद, बोलेरो से कुचलकर युवक की हत्या; मुख्य आरोपी तुषार ढांडा गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन पार्टी के बाद हुए विवाद में युवक की बोलेरो कैंपर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया गया है। मामले में थाना उरगा में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्ज्वल कुमार सिंह के बीच विवाद हो गया।

 

रिजॉर्ट से चेक-आउट करने के बाद सभी युवक बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच दोबारा कहासुनी होने लगी। इसी दौरान आरोपी तुषार ढांडा अपने बोलेरो कैंपर वाहन में बैठा और गुस्से में वाहन उज्ज्वल कुमार सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल उज्ज्वल को उसके साथी तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया तथा वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More articles

Latest article