कोरबा खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

Must read

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

 

 

 

 

 

रेत और मिट्टी के अवैध परिवहन पर बड़ा शिकंजा, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

 

कोरबा, 04 अगस्त। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत गठित खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमार कार्रवाई कर अवैध रूप से रेत और मिट्टी का परिवहन कर रहे कुल 12 वाहनों को जब्त किया।

 

कार्रवाई के दौरान राताखार से 3 ट्रैक्टर, कसरेंगा से 2 ट्रैक्टर, बरमपुर से 1 ट्रैक्टर, सुराकछार से 1 ट्रैक्टर, पाली से 1 ट्रैक्टर, कापूबहरा से मिट्टी परिवहन कर रहा 1 टीपर तथा भिलाई बाजार से 2 ट्रैक्टर और 1 टीपर जब्त किए गए।

 

जब्त सभी वाहनों को सिविल लाइन थाना, रामपुर थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, पाली थाना, हरदीबाजार थाना एवं खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

 

खनिज विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासकीय राजस्व की हानि रोकना है।

 

विभाग ने स्पष्ट किया है कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

खनिज विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More articles

Latest article