Korba रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने की इलेक्ट्रिक सिटी बस की सीधी मांग, ग्रामीणों की सुविधा के लिए अधिकारियों को लिखा पत्र

Must read

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने की इलेक्ट्रिक सिटी बस की सीधी मांग, ग्रामीणों की सुविधा के लिए अधिकारियों को लिखा पत्र

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विधायक फूलसिंह राठिया ने गंभीर पहल की है। विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक सिटी बसों का नियमित परिचालन शुरू करने की सीधी मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।

 

विधायक ने पत्र में बताया कि नकटीखार–गोढ़ी–बेंदरकोना–करमंदी–भैसमा–तिलकेजा–तुमान–लबेद मार्ग तथा कोरबा–उरगा–भैसमा–करतला–कुदमुरा–हाटी मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, किसान, दैनिक मजदूर और कर्मचारी आवागमन करते हैं।

 

लेकिन इन क्षेत्रों में सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन यानी सिटी बस की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे खासकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

विधायक फूलसिंह राठिया ने मांग की है कि दोनों प्रमुख मार्गों पर नियमित इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा जल्द से जल्द शुरू की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती परिवहन की सुविधा मिल सके।

 

विधायक ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

 

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सार्वजनिक परिवहन की समस्या पर प्रशासन कितनी जल्द पहल करता है।

More articles

Latest article