Home कोरबा ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा करतला ब्लॉक के ढनढनी गांव के तालाब में...

ब्रेकिंग न्यूज़ | कोरबा करतला ब्लॉक के ढनढनी गांव के तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पिता का नाम राम सिंह बताया जा रहा

0
187

 कोरबा उरगा थाना करतला ब्लॉक के ढनढनी गांव के तालाब में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पिता का नाम राम सिंह बताया जा रहा सनसनी

 

 

 

 

 

कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढनढनी के तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता का नाम राम सिंह है।

घटना की सूचना पर उरगा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।