Korba मछली पकड़ने गया 52 वर्षीय अधेड़ नाले में बहा, 48 घंटे बाद मिला शव

Must read

मछली पकड़ने गया 52 वर्षीय अधेड़ नाले में बहा, 48 घंटे बाद मिला शव

 

 

 

कटघोरा थाना क्षेत्र के डिंडोरभाठा निवासी बंधु लोहार की दर्दनाक मौत, मित्र पदम के सामने हुआ हादसा

कटघोरा/कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय बंधु लोहार, निवासी डिंडोरभाठा, की नाले में बह जाने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम ने लगातार 48 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद शव बरामद किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, बंधु लोहार (52) अपने मित्र पदम के साथ नाले में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव में बंधु लोहार बह गए। मित्र पदम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वे देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। पुलिस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार 48 घंटे तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। नाले के विभिन्न हिस्सों में गहन तलाश के बाद आखिरकार बंधु लोहार का शव बरामद कर लिया गया।

 

शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे डिंडोरभाठा गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

बारिश के मौसम में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नालों और नदी-नालों में मछली पकड़ने या उन्हें पार करने का जोखिम न उठाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है।

More articles

Latest article