Korba 150 गुम मोबाइल लौटाकर कोरबा पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों की मुस्कान

Must read

150 गुम मोबाइल लौटाकर कोरबा पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों की मुस्कान

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक बार फिर आम नागरिकों का भरोसा जीतते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर पुलिस थाना कोरबा ने CEIR पोर्टल की सहायता से 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए।

 

बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 26 लाख 62 हजार 410 रुपये बताई गई है। इनमें Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं, जो जिले सहित विभिन्न स्थानों पर गुम हो गए थे।

 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी तथा साइबर थाना प्रभारी ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने यह कार्रवाई की। मोबाइल ट्रेसिंग और बरामदगी में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल के माध्यम से जिले सहित अन्य राज्यों और जिलों से मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए। जब मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए तो लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई नागरिकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन कोरबा पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता ने उनका विश्वास और मजबूत कर दिया।

 

पिछले 5 महीनों में 300 से अधिक मोबाइल लौटाए

 

कोरबा साइबर पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 5 महीनों में 300 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जा चुके हैं। यह अभियान लगातार जारी है और आम जनता को राहत पहुंचा रहा है।

 

मोबाइल गुम होने पर क्या करें?

 

यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें तथा नजदीकी थाना या साइबर सेल को सूचना दें। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने की संभावना बढ़ जाती है।

 

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत करें यह काम
हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

 

नजदीकी थाना या साइबर पुलिस थाना में सूचना दें।

 

राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

 

 

कोरबा पुलिस का संदेश:

“साइबर सुरक्षा की जानकारी ही आपका सबसे बड़ा बचाव है।”

 

यह पहल न केवल लोगों को उनका कीमती सामान वापस दिलाने में सफल रही है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी और मजबूत करने का काम कर रही है।

More articles

Latest article